अगर आपके घर का मुख्य गेट है काले रंग का तो तुरन्त हटाएं, चलने लगते है ग्रह विपरीत…


घर में खुशहाली के लिए वास्तु का सही होना भी जरुरी है। वास्तुशास्त्र में घर में रखी चीजों की भी अपनी एक दिशा होती है। कहा जाता है कि हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है। ये हैं 5 ऐसे वास्तु दोष जिनकी वजह से घर में हमेशा अशांति बनी रहती है।

वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

सूर्योदय के समय घर की ख‌िड़क‌ियां खुली रखनी चाह‌िए। इससे सकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश करती है।

घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। वास्तु के अनुसार इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है। घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाह‌िए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

साभार- Khabar 24x7

Comments

Popular posts from this blog

भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाया

लफ्जो में पीरो लेते हैं एहसास‌ के मोती, हमें इजहारे तमन्ना का सलीका नहीं आता.....

पूण्यतिथि पर याद किये गए विधायक, सेनानी स्वर्गीय बाबू गंगा प्रसाद