बलिया : बांसडीह रोड पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


कब्जे से 01 अदद कट्टा व अपमिश्रित शराब मय अपमिश्रण सामग्री व चोरी के 5370 रू0 नकद बरामद 

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया डा0 विपिन ताडा द्वारा होली त्योहार व पंचायती चुनाव के मद्देनजर अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीहरोड को मिली सफलता। 

दिनांक 27/28.03.2021 को थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राम सजन नागर मय फोर्स के  देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त में मामूर थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि दो बड़े अपराधी मिलावटी कच्ची शराब बनाकर कही बेचने जा रहे है जो बनडेरवा तिराहे पर खड़े है मुखबिर खास की सूचना पर शंकरपुर बनडेरवा मोड़ पर पहुँच कर खड़े संदिग्ध दो व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया पूछताछ व जामातलाशी में क्रमशः अपना नाम *1. विनय पाठक उर्फ डुलडुल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक साकिन पठखौली (शेर) थाना बांसडीह रोड़ जनपद बलिया बताया जिसके कब्जे से 01 अदद कट्टा .315 बोर चालू हालत में  व एक जरिकेन में 20 लीटर अपमिश्रित शराब मय 600 ग्राम यूरिया, 100 ग्राम फिटकरी, 400 ग्राम नौसादर मय चोरी के 5190 रूपया बरामद हुआ तथा  दूसरे ने अपना नाम 2. दीपू यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी बनडेरवा शंकरपुर थाना बासंडीह रोड़ जनपद बलिया बताया जिसके कब्जे से एक जरिकेन में 20 लीटर मय 300 ग्राम नौसादर, 400 ग्राम यूरिया, 150 ग्राम फिटकरी मय चोरी के 180 रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया ।*  पैसे के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा थाना सुखपुरा व थाना सहतवार में चोरी की घटना कारित करने की बताये । उक्त के सम्बन्ध में थाना बांसडीह रोड पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*पंजीकृत अभियोगः-*

मु0अ0स0 38/21 धारा 272/273 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम 

मु0अ0सं0 39/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. विनय पाठक उर्फ डुलडुल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक साकिन पठखौली (शेर) थाना बांसडीह रोड़ जनपद बलिया

2. दीपू यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर निवासी बनडेरवा शंकरपुर थाना बासंडीह रोड़ जनपद बलिया

*अनावरित अभियोगः-*

1. मु0अ0सं0 15/21 धारा 457,380 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया बनाम विनय उर्फ डुलडुल पाठक

2. मु0अ0सं0 177/20 धारा 457,380 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया विनय उर्फ डुलडुल पाठक

3. मु0अ0सं0 19/21 धारा 457,380 भादवि थाना सुखपुरा जनपद बलिया विनय उर्फ डुलडुल पाठक

*बरामदगीः-*

1. 01 अदद तमंचा .315 बोर

2. 700 ग्राम नौसादर, 01 किग्रा यूरिया, 250 ग्राम फिटकरी

3. 5370 रू0 नकद (चोरी के)

*अभियुक्त विनय पाठक उर्फ डुलडुल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक का अपराधिका इतिहासः-*

1.मु0अ0स0 172/14 धारा 394,411 भादवी थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया 

2.मु0अ0स0 227/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बासडीहरोड बलिया

3.मु0अ0स0 42/13 धारा 302 थाना नरही जनपद बलिया 

4.मु0अ0स0 535/15 धारा 147,148,149,302,120बी भादवी थाना कोतवाली नगर बलिया 

5.मु0अ0स0 369/13 धारा 2/3(1) गै0गै0एक्ट थाना नरही बलिया 

6.मु0अ0स0 689/14   धारा 2/3(1) गै0गै0एक्ट थाना चितबड़ागाँव

7.मु0अ0स0 616/14 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम थाना बासडीहरोड

8.मु0अ0स0 103/18 धारा 307,504,506,120बी भादवी थाना रसड़ा बलिया 

9.मु0अ0स0 282/18 धारा 307,504,506, भादवी थाना रसड़ा बलिया 

10.चा0रि0 76/19 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना बासडीह रोड बलिया।

11.मु0अ0स0 76/20 धारा 3/25 आर्म्श एक्ट थाना बाँसडीह रोड बलिया

12.क्र0स0 78/20 धारा 110 जी0 थाना बाँसडीह रोड बलिया 

13. एनसीआर नं0 173/20 धारा 323/504/506 भादवि थाना बा0रोड 

14. मु0अ0सं0 53/19 धारा 307 भादवि थाना दुबहड़ बलिया 

15. मु0अ0सं0 54/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड़ बलिया 

16. मु0अ0सं0 54/17 धारा 2/3(1) गै0गै0एक्ट थाना कोतवाली बलिया

17. मु0अ0सं0 516/15 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली बलिया

18. मु0अ0सं0 563/15 धारा 307/379/41/411 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया

*अभियुक्त दीपू यादव पुत्र स्व0 रामचन्दर का अपराधिक इतिहासः-*

(1) मु0अ0स0 95/20 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बा0रोड, 

(2) मु0अ0स0 147/20 धारा 457/380 भादवि थाना बांसडीह रोड, बलिया 

(3) मु0अ0स0 167/20 धारारा 457/380 भादवि थाना बांसडीह रोड, 

(4) मु0अ0स0 168/20 धारा 8/25NDPS एक्ट थाना बा0रोड, बलिया

(5) क्र0स0 03/21 धारा 110जी सीआऱपीसी दि0 17.02.21 थाना बांसडीह रोड, बलिया

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*

1. SO श्री राम सजन नागर थाना बांसडीह रोड बलिया ।

2. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप थाना बांसडीह रोड बलिया ।

3. आरक्षी विक्रम सिंह यादव थाना बांसडीह रोड बलिया ।

4. आरक्षी दिलीप यादव थाना बांसडीह रोड बलिया ।

5. का0 आलोक कृष्ण वर्मा थाना बांसडीह रोड बलिया।




Comments

Popular posts from this blog

भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाया

लफ्जो में पीरो लेते हैं एहसास‌ के मोती, हमें इजहारे तमन्ना का सलीका नहीं आता.....

पूण्यतिथि पर याद किये गए विधायक, सेनानी स्वर्गीय बाबू गंगा प्रसाद